नौकर सुरेंद्र कोली के मानव मांस खाने की बात बिल्कुल सही है। लेकिन सभी बच्चों और अक्सर मांस खाने की खबर सरासर गलत है। गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही पूछताछ के दौरान सुरेंद्र कोली ने यह बताया कि 8 साल के एक बच्चे का उसने मांस खाया था। वह भी कच्चा खा गया था। उसने बताया था कि बच्चे को लड़की को समझ कर मैने कोठी में बुला लिया। उसका मुंह बंद कर जब कपड़े उतारे तो पता चला कि वह लड़का है। इसके बाद वह इस कदर गुस्से में आया कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव के टुकड़े करने के दौरान ही उसने कच्चा मांस भी खा गया। क्योंकि इससे पहले भी गलतफहमी में वह एक लड़के को लड़की समझ कोठी में लाकर मौत के घाट उतार चुका था।
यहां मैं उस बच्चे का नाम नहीं लिख रहा हूं। इतना जरूर बता दे रहा हूं कि उसके पिता निठारी में दुकान चलाते हैं। कोली की यह बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई थी। पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मी खामोश हो गए थे। इस बारे में जब तत्कालीन एसएसपी आर.के.एस. राठौर को जानकारी हुई तो उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि यह बात मीडिया में नहीं आनी चाहिए। क्योंकि इससे मामला बिगड़ सकता है। बच्चे के परिजनों पर बुरा असर पड़ेगा।
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को तो नहीं लेकिन लखनऊ में एक सीनियर अधिकारी को यह जानकारी दे दी। दरअसल, नोएडा पुलिस की यह मजबूरी थी। क्योंकि वह लगातार निठारी पर अपडेट ले रहे थे। लेकिन उन अधिकारी ने इस बारे में एक न्यूज चैनल को जानकारी दे दी। यहां से यह जानकारी उस परिवार तक पहुंच गई।
बच्चे की मां दो दिनों तक अचेत पड़ी रही
एक मां का कलेजा कैसे खामोश बैठ सकता है जब उसे पता चले कि उसके लाडले का कलेजा ही कच्चा खा लिया गया। बच्चे की मौत से वह सदमे में तो थी ही। लेकिन जब यह पता चला तो वह दो दिनों तक अचेत रही। इस बारे में भी मीडिया को भी कुछ भी पता नहीं चले। इसलिए इस पर पुलिस अधिकारियों ने पर्दा डाल दिया। बताया जाता है कि अब भी वह महिला कभी-कभार अचानक बेहोश हो जाती है।
आप क्या जानते हैं निठारी के बारे में..... कितना जानते हैं...... उससे कहीं ज्यादा मिलेगा यहां आपको....एक-एक सच...आंखों देखा सच.... परत-दर-परत....
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मीडिया प्रेशर में मालिक व नौकर को बराबर को आरोपी बनाया गया
निठारी कांड के दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार हैवानियत, नर पिशाच जैसे शब्दों का प्रयोग मालिक व नौकर के लिए प्रयोग किया जा रह...
-
जब 3 दिसंबर 2006 को पंधेर सीओ ऑफिस आया था तो पूछताछ के लिए तत्कालीन सेक्टर-20 थाना प्रभारी बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। पंधेर की कॉलगर्ल से संपर...
-
यह जानकारी आपको चौंका सकती है। क्योंकि खूनी कोठी की शिकार हुई दीपिका उर्फ पायल खुद एक कॉलगर्ल थी और उसका बाप ही उससे यह धंधा करवाता था। इसके...
-
सुबह करीब 9 बज रहे थे। अच्छी खासी ठंड थी। इत्तफाक से उस दिन मैं जल्दी ही घर से बाइक लेकर नोएडा आ गया। शायद कोई प्रेस कॉंफ्रेंस होने वाली थी।...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें